Kharmas 2020: क्या है खरमास और कब से लग रहा है? जानें क्यों नहीं होंगे अगले डेढ़ माह तक कोई शुभ कार्य?
श्राद्ध पक्ष की समाप्ति के अगले ही दिन से खरमास प्रारंभ हो रहा है. विभिन्न जगहों पर इसे अधिकमास, मलमास, अधिमास इत्यादि नामों से जाना जाता है. हिंदू धर्म के अनुसार 30 दिन के खरमास काल विशेष में विवाह, नामकरण, यज्ञोपवीत, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं.