Quetta Gladiators vs Karachi Kings 2nd T20 Match Preview: दूसरे मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स
क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम कराची किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Quetta Gladiators vs Karachi Kings 2nd T20 Match Pakistan Super League 2026 Preview Details: क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला आज यानी 27 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत करना चाहेंगी. क्वेटा ग्लैडिएटर्स पिछली बार फाइनल में पहुंची थी और इस बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि कराची किंग्स भी इस सीजन मजबूत शुरुआत करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 2nd T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच होगा दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स पिछली बार उपविजेता रही थी और इस बार अपने प्रदर्शन को और बेहतर करना चाहेगी. वहीं कराची किंग्स की टीम भी प्लेऑफ में पहुंचने के बाद इस सीजन और बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)

लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच के लिए जाना जाता है. यहां खेले गए 37 टी20 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 23 मैच जीते हैं. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल हो सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (QTG vs KRK Head To Head Record)

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 13 मैच जीते हैं, जबकि कराची किंग्स को 7 मुकाबलों में जीत मिली है.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम पिछले सीजन उपविजेता रही थी. टीम के लिए हसन नवाज ने 399 रन बनाए थे, जबकि अबरार अहमद ने 17 विकेट अपने नाम किए थे. टीम में रिली रोसो, ख्वाजा नफे और अबरार अहमद जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.

कराची किंग्स की टीम पिछले सीजन प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में हारकर बाहर हो गई थी. टीम के लिए जेम्स विंस ने 378 रन बनाए थे, जबकि हसन अली ने 17 विकेट लिए थे. हालांकि, टीम को इस सीजन बेहतर संतुलन के साथ प्रदर्शन करना होगा.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (QTG vs KRK Key Players To Watch Out): सऊद शकील, हसन नवाज, रिली रोसो, अबरार अहमद, डेविड वॉर्नर, मोईन अली, हसन अली और एडम जंपा जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): रिली रोसो और हसन अली के बीच मुकाबला रोमांचक हो सकता है. वहीं डेविड वॉर्नर और अबरार अहमद के बीच की टक्कर भी मैच का रुख तय कर सकती है.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स दूसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (QTG vs KRK 2nd T20 Date And Venue)

क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स के बीच दूसरा मुकाबला आज यानी 27 मार्च को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (QTG vs KRK Live TV Channel Telecast In India)

भारत में इस मुकाबले का कोई आधिकारिक टीवी प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.

भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch QTG vs KRK Live Streaming In India)

भारत में इस मुकाबले की कोई आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं है. हालांकि, फैंस स्पोर्ट्सटीवी यूट्यूब चैनल पर अनऑफिशियल स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (QTG vs KRK Match Playing Prediction)

क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), हसन नवाज, रिली रोसो, बेन मैकडरमॉट, ख्वाजा नफे, जहानदाद खान, टॉम करन, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, वसीम अकरम, अहमद दानियाल.

कराची किंग्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), मोहम्मद वसीम, सलमान अली आगा, मोईन अली, खुशदिल शाह, आजम खान, हसन अली, अब्बास अफरीदी, मीर हमजा, एडम जंपा, खुजैमा तनवीर.

नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.