क्रिकेट

Asian Legends League 2026: PCB का बड़ा एक्शन, अनधिकृत एशियन लीजेंड्स लीग खेलने पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर 2 साल का बैन

The Pakistan Cricket Board (PCB) has initiated stern disciplinary action against several former national cricketers who featured in the currently ongoing, unsanctioned Asian Legends League 2026 held in Lusaka, Zambia.

Asian Legends League 2026: PCB का बड़ा एक्शन, अनधिकृत एशियन लीजेंड्स लीग खेलने पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर 2 साल का बैन

Asian Legends League 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने जाम्बिया में खेली जा रही एशियन लीजेंड्स लीग 2026 (Asian Legends League 2026) में बिना अनुमति हिस्सा लेने वाले कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. बोर्ड ने इमरान नाजिर, तौफीक उमर, यासिर शाह और मोहम्मद इरफान समेत कई पूर्व खिलाड़ियों पर दो साल तक पीसीबी से जुड़े सभी क्रिकेटिंग कार्यक्रमों और जिम्मेदारियों से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. Mohammad Amir Eligible To Play In IPL 2027? क्या ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद आईपीएल खेलेंगे मोहम्मद आमिर? पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान

बिना NOC खेले टूर्नामेंट, पीसीबी ने लिया कड़ा रुख

30 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक जाम्बिया की राजधानी लुसाका में खेली जा रही एशियन लीजेंड्स लीग 2026 को न तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और न ही जाम्बिया क्रिकेट यूनियन (ZCU) की मान्यता प्राप्त है.

नियमों के अनुसार किसी भी विदेशी लीग में खेलने से पहले खिलाड़ियों को अपने क्रिकेट बोर्ड से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेना जरूरी होता है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पीसीबी से अनुमति लिए बिना टूर्नामेंट में हिस्सा लिया. पीसीबी ने 4 अगस्त को जारी बयान में कहा कि बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और संबंधित खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पीसीबी ने सुनाई ये बड़ी सजा

पीसीबी द्वारा घोषित कार्रवाई के तहत संबंधित खिलाड़ियों पर अगले दो वर्षों तक किसी भी विदेशी क्रिकेट लीग के लिए NOC जारी नहीं किया जाएगा. इसका मतलब है कि वे इस अवधि में पीसीबी की अनुमति से किसी भी मान्यता प्राप्त विदेशी फ्रेंचाइजी लीग में हिस्सा नहीं ले सकेंगे.

इसके अलावा इन खिलाड़ियों को अगले दो साल तक पीसीबी और HBL पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से जुड़े किसी भी क्रिकेटिंग, कोचिंग, मेंटरिंग, कंसल्टेंसी या अन्य आधिकारिक पद के लिए भी अयोग्य घोषित किया गया है.

इन खिलाड़ियों पर गिरी गाज

पीसीबी की कार्रवाई का सामना कर रहे खिलाड़ियों में इमरान नाजिर, तौफीक उमर, यासिर शाह और मोहम्मद इरफान शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी एशियन लीजेंड्स लीग में पाकिस्तान पैंथर्स टीम का हिस्सा हैं, जिसमें पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों को शामिल किया गया है.

6 टीमों के बीच खेली जा रही है लीग

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें इंडियन रॉयल्स, श्रीलंकन लायंस, बांग्लादेश टाइगर्स, अफगानिस्तान पठान्स, पाकिस्तान पैंथर्स और एशियन स्टार्स शामिल हैं.

आईसीसी नियमों का पालन जरूरी

पीसीबी ने अपने बयान में दोहराया कि आईसीसी के नियमों के तहत किसी भी विदेशी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले संबंधित क्रिकेट बोर्ड से NOC लेना अनिवार्य है. बोर्ड का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य खिलाड़ियों में अनुशासन बनाए रखना और पाकिस्तान क्रिकेट की विश्वसनीयता को बरकरार रखना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2026 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).