बॉलीवुड

सनी लियोनी के बाद अब Neha Kakkar का नाम भी आया कॉलेज की Merit List

नेहा का नाम पश्च‍िम बंगाल स्थ‍ित मालदा जिले के एक कॉलेज की मेरिट लिस्ट में टॉप में आया है. नेहा का नाम सामने आने के बाद कॉलेज प्रसाशन में हल्ला मच गया है

सनी लियोनी के बाद अब Neha Kakkar का नाम भी आया कॉलेज की Merit List
नेहा कक्कड़ (Photo Credits: Instagram)

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) का नाम कॉलेज की मेरिट लिस्ट में आने से हल्ला मच गया था. सनी लियोनी का नाम बंगाल के कॉलेज में सामने आया था. जिसके बाद अब सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का नाम भी बंगाल की एक कॉलेज लिस्ट में सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेहा का नाम पश्च‍िम बंगाल स्थ‍ित मालदा जिले के एक कॉलेज की मेरिट लिस्ट में टॉप में आया है. नेहा का नाम सामने आने के बाद कॉलेज प्रसाशन में हल्ला मच गया है. जिसके बाद कॉलेज की तरफ से नई लिस्ट जारी की है.

इस घटना के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि ये किसी बदमाशी है जो मेरिट लिस्ट में सेलेब्स का नाम डालकर एडमिशन प्रोसेस को खराब कर रहें हैं. ऐसे में हमने हमें लोकल पुलिस स्टेशन और साइबर क्राइम सेल में श‍िकायत दर्ज की है. जबकि तृणमूल छात्र परिषद की अगुवाई वाले कॉलेज छात्र संघ ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के पीछे कोई साजिश लगती है क्योंकि इससे पहले लगातार तीन दिन तक तीन अन्य कॉलेजों की मेधा सूची में अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम इसी तरह प्रकाशित हुआ था.

आपको बता दे कि इस तरह की पहली घटना सामने आई थी जब कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स में प्रवेश के लिए चयनित मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर लियोनी का नाम था. जबकि दक्षिण 24 परगना जिले के बज बज कॉलेज में बीए (ऑनर्स) के लिए चुने हुए 157 अभ्यर्थियों की सूची में सनी लियोनी का नाम 151वें स्थान पर दिखाई दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2020 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).