Mira Rajput on Having a 3rd Child: शाहिद कपूर-मीरा राजपूत कर रहे हैं तीसरे बच्चे की प्लानिंग? जानें सच्चाई
बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी भले ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है. मीरा की खूबसूरती और पर्सनालिटी के भी काफी चर्चा रही है.
Mira Rajput on Having a 3rd Child: बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी भले ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है. मीरा की खूबसूरती और पर्सनालिटी के भी काफी चर्चा रही है. हाल ही में मीरा ने इंस्टाग्राम पर 'क्वेश्चन एंड आंसर' सेशन रखा. उनके इस 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन (Ask Me Anything Session) के दौरान फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछा जिसका उन्होंने बखूभी जवाब भी दिया.
इस सेशन के दौरान एक शख्स ने मीरा से पूछा कि क्या वो तीसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं? इसपर मीरा ने जवाब देते हुए लिखा, "हम दो हमारे दो?" ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर ने शादी के बाद पहली बार पत्नी के लिए बनाया खाना, मीरा राजपूत ने फोटो शेयर बताया हाल

मीरा ने इस बात को साफ कर दिया है कि वो और शाहिद तीसरा बच्चा नहीं चाहते हैं और अपने दो बच्चों के साथ बेहद खुश हैं. आपको बता दें कि शाहिद और मीरा ने 7 जुलाई, 2015 को शादी की थी. इसके बाद 26 अगस्त, 2016 को मीरा ने बेटी मिशा कपूर (Misha Kapoor) को जन्म दिया.
ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर से वाइफ मीरा राजपूत ने किया था सवाल, पूछा- कहीं तुम ड्रग एडिक्ट तो नहीं?
मिशा का जन्म के 3 साल बाद मिशा के भाई जैन कपूर (Zain Kapoor) का जन्म हुआ. ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल भी था कि क्या शाहिद और मीरा तीसरे बच्चे की प्लानिंग में हैं जिसे लेकर अब मीरा राजपूत ने सभी अटकलों का अंत कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

