बॉलीवुड

Dipika Padukone ने फैन्स के साथ मिलकर Ranveer Singh से पूछे मजेदार सवाल, मिला ये जवाब

रणवीर सिंह ने अपने प्रशंसकों के साथ चैट सेशन किया. हालाँकि, इसे उनकी अभिनेत्री और पत्नी, दीपिका पादुकोण द्वारा और मजेदार बना दिया गया, जब उन्होंने पूछा कि लाइववायर स्टार कब घर पहुंच रहा है. शनिवार की रात को इंस्टाग्राम चैट के दौरान, कई अन्य हस्तियों ने भी 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र का हिस्सा बनने का फैसला किया और अर्जुन कपूर से लेकर टाइगर श्रॉफ सहित कई लोगों ने रणवीर से मजेदार सवाल पूछे.

Dipika Padukone ने फैन्स के साथ मिलकर Ranveer Singh से पूछे मजेदार सवाल, मिला ये जवाब
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Yogen Shah)

मुंबई, 19 सितम्बर: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने प्रशंसकों के साथ चैट सेशन किया. हालाँकि, इसे उनकी अभिनेत्री और पत्नी, दीपिका पादुकोण (Dipika Padukone) द्वारा और मजेदार बना दिया गया, जब उन्होंने पूछा कि लाइववायर स्टार कब घर पहुंच रहा है. शनिवार की रात को इंस्टाग्राम चैट के दौरान, कई अन्य हस्तियों ने भी 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र का हिस्सा बनने का फैसला किया और अर्जुन कपूर से लेकर टाइगर श्रॉफ सहित कई लोगों ने रणवीर से मजेदार सवाल पूछे. यह भी पढ़े: Rajat Bedi ने अपनी कार एक्सीडेंट में मारे गए व्यक्ति के परिवार के लिए बढ़ाया आर्थिक मदद का हाथ

दीपिका ने एक सवाल में कहा, 'आप घर कब आ रहे हैं?'जिसके जवाब में रणवीर ने कहा, "खाना गरम कर लो बेबी, मैं बस पहुंच रहा हूं . "एक सोशल मीडिया यूजर ने 'गली बॉय' के अभिनेता से पूछा, "आपकी पत्नी के लिए एक शब्द."रणवीर कहा, "क्वीन". रणवीर और दीपिका सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे कमेंट्स शेयर करते रहते हैं. पिछले हफ्ते दीपिका ने रणवीर की सोते हुए एक तस्वीर शेयर की थी.

दीपिका ने इसके साथ लिखा था, माई मॉनिर्ंग व्यू. रणवीर के करीबी दोस्त और 'गुंडे' के सह-अभिनेता अर्जुन कपूर ने उनसे पूछा: "आप इतने सेक्सी कैसे हैं बाबा?"रणवीर ने जवाब दिया, "आप की ट्रेनिंग के कारण . "टाइगर श्रॉफ ने रणवीर को 'बीस्ट्ट' कहा. रणवीर और दीपिका जल्द ही कपिल देव की कप्तानी में 1983 में विश्व कप में भारत की जीत पर आधारित फिल्म '83' में स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2021 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).