Into The Wild: बेयर ग्रिल्स और अक्षय कुमार के शो का नया प्रोमो आया सामने, इनकी एडवेंचर्स जर्नी कर देगी हैरान
इस वीडियो को खुद खिलाडी कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसके साथ अक्षय ने बताया कि बेयर ने उन्हें हाथी पोप चाय पिलाई. इसके साथ दोनों कई खतरनाक स्टंट करते हुए भी दिखाई दिए.
पीएम नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत के बाद बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी इस शो में अपना दम खम दिखाते नजर आयेंगे. जाहिर है बेयर ग्रिल्स के साथ अक्षय कुमार की इस एडवेंचर्स जर्नी को देखने के लिए हर कोई बेहद ही बेताब है. ऐसे में अब शो का नया प्रोमो में सामने आया है. जिसमें बेयर ग्रिल्स के साथ अक्षय कुमार का दम देखने लायक है. इस वीडियो अक्षय और बेयर ग्रिल्स जंगल की लाइफ को एन्जॉय करते दिखाई दिए. इस वीडियो को खुद खिलाडी कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसके साथ अक्षय ने बताया कि बेयर ने उन्हें हाथी पोप चाय पिलाई. इसके साथ दोनों कई खतरनाक स्टंट करते हुए भी दिखाई दिए.
इस वीडियो में अक्षय कुमार और बेयर ग्रिल्स दोनों जंगल के अन्दर एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद दोनों अपने इस कड़ी जर्नी को एन्जॉय करते दिखाई दिए. जंगल के बीच अक्षय और बेयर की मस्ती फिर नदी को उपर से क्रासिंग करते हुए. इस पूरे शो 11 सितंबर को देखा जा सकेगा. आप भी देखिए अक्षय के एपिसोड का नया प्रोमो.
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी बनकर तैयार है. लेकिन मेकर्स इसके सिनेमा रिलीज की तयारी में हैं. कोरोना वायरस के चलते अभी तक थियेटर्स को शुरू करने की परमिशन नहीं मिली है. ऐसे में मेकर्स ने इसे दिवाली पर रिलीज करने का फैसला किया हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2020 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

