Ajay Devgn To Play A Supervillain? : क्या सुपरहीरो फिल्म में अजय देवगन बनने जा रहे हैं सुपर विलेन?
वैसे ये पहली बार नहीं होगा जब अजय देवगन किसी फिल्म में विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं. बल्कि इससे पहले भी अजय फिल्म खाकी में एक खरतनाक विलेन बन चुके हैं.
साल 2020 की शुरुआत में फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर में दमदार योद्धा बनकर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की. फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया. ऐसे में अजय देवगन अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन अब अपनी अगली फिल्म में हीरो की बजाए विलेन के किरदार में दिखाई दे सकते हैं. मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक अजय देवगन अपनी अगली फिल्म में सुपर विलेन बनने जा रहे हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये अजय देवगन एक बड़े प्रोडक्शन की फिल्म में सुपर विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं. जिसके साथ उन्होंने पहले कभी नहीं काम किया है. ऐसे में हो सकता है अजय यशराज बैनर की उस फिल्म में नजर आने जा रहें हैं. जिसका ऐलान प्रोडक्शन 50वीं एनिवर्सरी पर करने जा रहा है. जो 27 सितंबर को होने जा रहा है. इस फिल्म में विलेन का किरदार हीरो से कही बड़ा होने जा रहा है.
वैसे ये पहली बार नहीं होगा जब अजय देवगन किसी फिल्म में विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं. बल्कि इससे पहले भी अजय फिल्म खाकी में एक खरतनाक विलेन बन चुके हैं. फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में उन्होंने खतरनाक मास्टरमाइंड का किरदार निभाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2020 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

