बॉलीवुड

Bhoot Police: पहली बार साथ नजर आयेंगे सैफ अली खान और अर्जुन कपूर, इस साल से शुरू होगी शूटिंग

इस फिल्म में पहली बार सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की जोड़ी बनने जा रही है. ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म होने जा रही हैं. इस फिल्म को पवन किर्पलानी (Pavan Kirpalani) डायरेक्ट करने जा रहें हैं.

Bhoot Police: पहली बार साथ नजर आयेंगे सैफ अली खान और अर्जुन कपूर, इस साल से शुरू होगी शूटिंग
सैफ अली खान और अर्जुन कपूर (Image Credit: Twitter)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए लॉकडाउन के कारण फिल्मों की रिलीज के साथ उसकी शूटिंग तक पर रोक लग गई थी. लेकिन अब सरकार ने सशर्त फिल्मों को शूटिंग की मंजूरी दे दी है. ऐसे में अब एक बाद एक नई नई फिल्मों का ऐलान किया जाने लगा है. इस बीच अब प्रोड्यूसर रमेश तोरानी ने अपनी नई फिल्म भूत पुलिस (Bhoot Police) का भी ऐलान कर दिया है. इस फिल्म में पहली बार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की जोड़ी बनने जा रही है. ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म होने जा रही हैं. इस फिल्म को पवन किर्पलानी (Pavan Kirpalani) डायरेक्ट करने जा रहें हैं. जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू की जाएगी.

ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी सभी को दी है. तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि सैफ अली खान और अर्जुन कपूर पहली बार एक साथ नजर आने जा रहें हैं फिल्म भूत पुलिस में.

अर्जुन कपूर और सैफ अली खान को पहली बार एक साथ देखना दर्शकों के लिए बेशक किसी ट्रीट से कम नहीं होने जा रहा है. क्योंकि अर्जुन और सैफ दोनों ही कॉमेडी फिल्मों में दर्शकों को लोटपोट करने का माद्दा रखते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2020 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).