Quetta Gladiators vs Karachi Kings 2nd T20 Match Pakistan Super League 2026 Pitch Report And Weather Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला आज यानी 27 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत करना चाहेंगी. क्वेटा ग्लैडिएटर्स पिछली बार फाइनल में पहुंची थी और इस बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि कराची किंग्स भी इस सीजन मजबूत शुरुआत करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: Quetta Gladiators vs Karachi Kings 2nd T20 Match Preview: दूसरे मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स पिछली बार उपविजेता रही थी और इस बार अपने प्रदर्शन को और बेहतर करना चाहेगी. वहीं कराची किंग्स की टीम भी प्लेऑफ में पहुंचने के बाद इस सीजन और बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)
लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच के लिए जाना जाता है. यहां खेले गए 37 टी20 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 23 मैच जीते हैं. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल हो सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (QTG vs KRK Head To Head Record)
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 13 मैच जीते हैं, जबकि कराची किंग्स को 7 मुकाबलों में जीत मिली है.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम पिछले सीजन उपविजेता रही थी. टीम के लिए हसन नवाज ने 399 रन बनाए थे, जबकि अबरार अहमद ने 17 विकेट अपने नाम किए थे. टीम में रिली रोसो, ख्वाजा नफे और अबरार अहमद जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.
कराची किंग्स की टीम पिछले सीजन प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में हारकर बाहर हो गई थी. टीम के लिए जेम्स विंस ने 378 रन बनाए थे, जबकि हसन अली ने 17 विकेट लिए थे. हालांकि, टीम को इस सीजन बेहतर संतुलन के साथ प्रदर्शन करना होगा.
लाहौर के मौसम का हाल (Lahore Weather Update)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स के बीच लाहौर में खेले जाने वाले मैच पर मौसम का हल्का असर देखने को मिल सकता है. इस समय लाहौर में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर रहता है, जहां शाम के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि बारिश के आसार बेहद कम हैं. हालांकि, तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. वहीं हल्के गरज-चमक (थंडरस्टॉर्म) की संभावना भी बनी हुई है, जो मैच के दौरान थोड़ा असर डाल सकती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (QTG vs KRK Match Playing Prediction)
क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), हसन नवाज, रिली रोसो, बेन मैकडरमॉट, ख्वाजा नफे, जहानदाद खान, टॉम करन, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, वसीम अकरम, अहमद दानियाल.
कराची किंग्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), मोहम्मद वसीम, सलमान अली आगा, मोईन अली, खुशदिल शाह, आजम खान, हसन अली, अब्बास अफरीदी, मीर हमजा, एडम जंपा, खुजैमा तनवीर.
नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY