Saath Nibhaana Saathiya 2: सिद्धार्थ शुक्ला अब देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ बतौर लीड रोल में आएंगे नजर?
अगर देवोलीना और सिद्धार्थ साथ आते हैं तो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. बिग बॉस 13 में दोनों के बीच की खट्टी मीठी नोक झोक के बीच उनका रोमांटिक अंदाज भी लोगों ने काफी पसंद किया था.
टीवी के पॉपुलर शो में से एक साथ निभाना साथिया (Saath Nibhaana Saathiya) के दूसरे सीजन के लिए मेकर्स ने हरी झंडी दे दी है. जिसके लीड रोल के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) का नाम सामने आया है. दरअसल इस शो के पहले सीजन ने देवोलिना ने ही गोपी बहु का किरदार निभाया था. ऐसे में मेकर्स उन्हें एक बार फिर इसके सीजन 2 में मौका दे रहें हैं. लेकिन शो में देवोलिना के साथ लीड रोल में कौन नजर आएगा इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में अब खबर है कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) बतौर लीड रोल नजर आ सकते हैं. पिंकविला में छपी खबर के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला साथ निभाना साथिया में लीड रोल के लिए पहली चॉइस हैं. ऐसे में एक्टर के साथ मेकर्स की बात चल रही है.
हालांकि पोर्टल को सोर्स ने बताया है कि जब तक मेकर्स साफ़ ना कर दे कुछ भी फाइनल नहीं है. हालांकि अगर देवोलीना और सिद्धार्थ साथ आते हैं तो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. बिग बॉस 13 में दोनों के बीच की खट्टी मीठी नोक झोक के बीच उनका रोमांटिक अंदाज भी लोगों ने काफी पसंद किया था.
आपको बता दे कि स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाला ये शो एक समय में काफी पॉपुलर हुआ था. इसके हर किरदार की अपनी फैन फॉलोविंग थी. यही वजह है कि शो में कोकिलाबेन के किरदार पर बना एक मीम रसोड़े में कौन था काफी पॉपुलर हो रखा है. जिसे सभी काफी पसंद कर रहें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2020 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

