Bihar Assembly Election 2020: सासाराम में बोले प्रधानमंत्री मोदी, विपक्ष पलटना चाहता है कश्मीर में 370 का फैसला, पीछे नहीं हटेगा देश
पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्हें आसपास भी नहीं फटकने देंगे. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोग भूल नहीं सकते वो दिन जब सूरज ढलते का मतलब होता था, सब कुछ बंद हो जाना, ठप्प पड़ जाना. आज बिजली है, सड़के हैं, लाइटें हैं और सबसे बड़ी बात वो माहौल है जिसमें राज्य का सामान्य नागरिक बिना डरे रह सकता है, जी सकता है. बिहार अब विकास की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है, अब बिहार को कोई बिमारू, बेबस राज्य नहीं कह सकता. लालटेन का जमाना गया.