बॉलीवुड

Pinkie Roshan Tests Positive For Coronavirus: ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन हुई कोरोना संक्रमित

खबर के मुताबिक पिंकी रोशन ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर परिवार और पूरा स्टाफ हर 5 दिन में अपनी जांच कराता रहता था. इस बार के टेस्ट में वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं.

Pinkie Roshan Tests Positive For Coronavirus: ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन हुई कोरोना संक्रमित
ऋतिक रोशन और पिंकी रोशन (Photo Credits: Instagram)

Pinkie Roshan Tests Positive For Coronavirus: कोरोना वायरस के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना महामारी की चपेट से बॉलीवुड भी नहीं बच सका है. बच्चन परिवार सहित कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं. ऐसे में अब ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की मां पिंकी रोशन (Pinkie Roshan) का नाम भी जुड़ गया है. हालांकि उनका स्वास्थ्य बेहतर है और बीमारी के कोई लक्षण नहीं है. यही कारण है उनके अस्पताल की बजाए घर पर आइसोलेशन की सलाह दी गई है. ABP न्यूज़ की खबर के मुताबिक पिंकी रोशन ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर परिवार और पूरा स्टाफ हर 5 दिन में अपनी जांच कराता रहता था. इस बार के टेस्ट में वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं.

पिंकी ने आगे बताया कि डॉक्टर के मुताबिक 15 दिनों से वायरस उनके अन्दर था. हालांकि कोरोना का असर उनपर नहीं है इसलिए उन्हें घर पर रहने की सलाह दी गई हैं. जबकि उनका दूसरा टेस्ट कल किया जाएगा. यह भी पढ़े: Hrithik Roshan wishes Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को ये कहकर बुलाते हैं ऋतिक रोशन, महानायक के जन्मदिन पर कृष ने दी बधाई

आपको बता दे कि ऋतिक रोशन के माता-पिता पलाजो इमारत रहते हैं. जबकि बाकी लोग इमारत के अलग अलग मंजिल पर रहते हैं. जबकि वहीं ऋतिक रोशन अगल प्राइम बीच पर रहते हैं, फिलहाल पिंकी रोशन और राकेश रोशन खंडाला में अपने बंगले में निर्माण कार्य में व्यस्त हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).