Rajya Sabha Elections 2020: बीजेपी ने शुरू की 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारी, यूपी में राज्यसभा चुनावों के लिए इन दिग्गजों पर खेला दांव
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, हरिद्वार दुबे, बृजलाल, नीरज शेखर, गीता शाक्य, बीएल वर्मा और सीमा द्विवेदी को उम्मीदवार बनाया गया है. उत्तराखंड में राज्यसभा सीट के लिये नरेश बंसल का नाम फाइनल किया गया है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की ये राज्यसभा सीटें 25 नवंबर को खाली हो रही हैं.