बॉलीवुड

Jacqueline Fernandez Gifts a Car to her Staff Member: जैकलीन फर्नांडिज ने दशहरा पर स्टाफ मेंबर को गिफ्ट की ये शानदार गाड़ी, देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ने दशहरा के मौके पर अपने एक स्टाफ मेंबर को ऐसा सरप्राइज दिया है जीकी शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी. उन्होंने अपने कर्मचारी को गिफ्ट के रूप में कार दी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया कि जैकलीन अपने उस साथी को भेंट में कार देती हुई नजर आ रही हैं.

Jacqueline Fernandez Gifts a Car to her Staff Member: जैकलीन फर्नांडिज ने दशहरा पर स्टाफ मेंबर को गिफ्ट की ये शानदार गाड़ी, देखें Video
जैकलीन फर्नांडिज (Photo Credits: Instagram)

Jacqueline Fernandez Gifts a Car to her Staff Member: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ने दशहरा (Dussehra) के मौके पर अपने एक स्टाफ मेंबर को ऐसा सरप्राइज दिया है जीकी शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी. उन्होंने अपने कर्मचारी को गिफ्ट के रूप में कार दी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें देखा गया कि जैकलीन अपने उस साथी को भेंट में कार देती हुई नजर आ रही हैं.

वीडियो में जैकलीन ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैकलीन ने पहले ही इस गिफ्ट की प्लानिंग कर रखी थी लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये गाड़ी उन्हें कब तक डिलीवर होगी.

ये भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez Hot Photoshoot: जैकलीन फर्नांडिज ने हॉट फोटोशूट करवा कर फैंस को दिया तोहफा, टॉपलेस अंदाज में दिखीं श्रीलंकन ब्यूटी

जैकलीन अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रहीं थी और सेट पर मौजूद थी जब उन्हें उनकी ये गाड़ी मिली. एक्ट्रेस ने सेट पर ही उसे अपने स्टाफ मेंबर को गिफ्ट की जिसे देखकर अन्य सभी लोग हैरान रह गए. यही वजह है कि वीडियो में जैकलीन यूनिफार्म में नजर आ रही हैं.

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी काफी सराहना कर रहे हैं. जैकलीन और उनके स्टाफ मेंबर ने गाड़ी की पूजा की तथा नारियल भी फोड़ा. बताया जा रहा है कि ये स्टाफ मेंबर काफी समय से अभिनेत्री के साथ काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें: गंभीर एंजाइटी से गुजर रही थी जैकलीन फर्नांडीज, लेकिन योग के सहारे तनाव से निकली बाहर

जैकलीन ने भी उनकी मेहनत के बदले उन्हें ये सरप्राइज देने का प्लान किया और उन्हें ये गाड़ी गिफ्ट की. ये पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने अपने साथ काम करने वालों को इस तरह का उपहार दिया है. इससे पहले भी वो अपने मेकअप आर्टिस्ट को गाड़ी गिफ्ट कर चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).