Mukesh Khanna ने Akshay Kumar की फिल्म 'लक्ष्मी बम' के टाइटल पर उठाया सवाल, पूछा- क्या आप किसी फिल्म का नाम अल्लाह बम या जीसस बम रख सकते हैं?
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' की रिलीज डेट जहां करीब आ रही है वहीं इस फिल्म को एकर विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है. फिल्म के टाइटल को लेकर कई लोग पहले ही आरोप लगा चुके हैं और इसे हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बताया था.
Mukesh Khanna Slams Akshay Kumar film 'Laxmmi Bomb' Title: अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' की रिलीज डेट जहां करीब आ रही है वहीं इस फिल्म को एकर विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है. फिल्म के टाइटल को लेकर कई लोग पहले ही आरोप लगा चुके हैं और इसे हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बताया था. अब वेटरन एक्टर मुकेश खन्ना ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म के टाइटल को लेकर आपत्ति जताते हुए इसे बदलने की मांग की है. उन्होंने इस फिल्म के टाइटल के पीछे का मकसद बताते हुए इसके मेकर्स पर कई सारे आरोप लगाए हैं.
मुकेश खन्ना ने फिल्म से अक्षय कुमार का पोस्टर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "क्या लक्ष्मी बम के टाइटल से कोई फिल्म रिलीज होनी चाहिए? इस पर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है. कुछ लोग फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं. मुझसे पूछो तो फिल्म बैन करना नाजायज होगा क्योकि किसी ने फिल्म अभी देखी नहीं है. सिर्फ ट्रेलर देखा है और फिल्म अभी बाकी है."
उन्होंने आगे लिखा, "तो टाइटल की ही बात करते हैं. लक्ष्मी के आगे बम जोड़ना शरारात से भरा लगता है. कमर्शियल इंटरेस्ट की सोच लगता है. क्या इसकी अनुमति देनी चाहिए? बेशक नहीं! क्या आप अल्लाह बम या बदमाश जीसस फिल्म का नाम रख सकते हैं? बेशक नहीं तो फिर लक्ष्मी बम कैसे!!!"
मुकेश ने कहा, "ये धृष्टता फिल्मी लोग इसलिए करते हैं कि वो जानते हैं की इसमें शोर मचेगा. लोग चिलाएंगे. फिर चुप हो जाएंगे. लेकिन लगे हाथों फिल्म का प्रमोशन हो जाएगा. फिल्म तो रिलीज होनी ही है. लोग टूट पड़ेंगे फर्स्ट डे थिएटर पर देखने के लिए कि क्या है इस फिल्म में? क्या है फिल्म के टाइटल का मतलब?? ये होता आया है...होता रहेगा...इसे रोकना पड़ेगा!
और ये जनता जनार्दन या पब्लिक ही कर सकती है. एक बात तो साफ है. इन कमर्शियल लोगों में हिंदुओं का डर और खौफ रत्ती भर भी नहीं है. वो इन्हें सहिष्णु मानते हैं. सॉफ्ट टारगेट समझते हैं. उन्हें पता है कि और धर्म या संप्रदाय से ये पंगा लेकर बताओ. तलवारें निकल आएंगी तलवारें!! इसलिए उनकी लेकर फिल्म का टाइटल नहीं बनाते."
अंत में मुकेश खन्ना ने लिखा, "कुछ लोग इसे लव जिहाद या इस्लामिक फंडिंग का नाम दे रहे हैं. हो सकता है, नहीं भी हो सकता है. लेकिन फिल्मों में 40 साल बिताकर इतना तो दावे के साथ कह सकता हूं कि हर प्रोड्यूसर अपनी फिल्म को हिट देखना चाहता है. इसलिए ऐसे पेंतरे लाता है. लक्ष्मी बम उन्ही में से एक है. डिफ्यूज करो इसे!!!!"
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

