बॉलीवुड

Actress Malvi Malhotra Attacked by Goons: एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हुआ जानलेवा हमला, कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में कराया गया भर्ती

एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला होने की खबर प्रकाश में आई है. बताया जा रहा है कि सोमवार की रात को अभिनेत्री पर उनके ही एक पुराने दोस्त ने धारदार चाकू से हमला कर दिया.

Actress Malvi Malhotra Attacked by Goons: एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हुआ जानलेवा हमला, कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में कराया गया भर्ती
मालवी मल्होत्रा (Photo Credits: Instagram)

Actress Malvi Malhotra Attacked by Goons: एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला होने की खबर प्रकाश में आई है. बताया जा रहा है कि सोमवार की रात को अभिनेत्री पर उनके ही एक पुराने दोस्त ने धारदार चाकू से हमला कर दिया. एक्ट्रेस पर चाकू से तीन बार वार किया गया जिसमें वो बुरी तरह से जख्मी हो गई हैं. उन्हें मुंबई के धीरुभाई कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल (Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital) में भर्ती कराया गया है.

एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस केस को लेकर मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. इधर अभिनेत्री की सेहत पहले से ठीक है और वें खतरे से बाहर है. रिपोर्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि मालवी पर किस बात को लेकर हमला किया गया है.

ये भी पढ़ें: कन्नड़ एक्ट्रेस Chandana ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, बॉयफ्रेंड को बताया इसका जिम्मेदार

बताया जा रहा है कि मालवी मल्होत्रा तेलुगू और मलयालम फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. कलर्स टीवी के शो 'उड़ान' में भी वो काम कर चुकी हैं. सोशल मीडिया और वो काफी सक्रिय रहती हैं और इंस्टाग्राम पर वो अपने फोटोज और वीडियोज अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करती रहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).