दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बोले- राजधानी में केवल ग्रीन पटाखों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग की अनुमति
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस बार दीपावली पर दिल्ली में केवल ‘ग्रीन’ पटाखों का उत्पादन, बिक्री और उपयोग करने की अनुमति रहेगी और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 3 नवंबर से एंटी क्रेकर अभियान शुरू करेगी, जो बाद में भी जारी रहेगा.