बॉलीवुड

The White Tiger Trailer: प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

फिल्म का ट्रेलर बेहद ही इम्प्रेसिव है. फिल्म में राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा एक रिच NRI के रोल में नजर आने जा रहे हैं. जबकि आदर्श गौरव उनके यहां काम करने वाले ड्राईवर बलराम के रोल में नजर आने जा रहें हैं.

The White Tiger Trailer: प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
द वाईट टाइगर ट्रेलर (Image Credit: YouTube)

The White Tiger Trailer: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म द वाईट टाइगर (The White Tiger) को लेकर एक लंबे समय से चर्चा रही है. पहली बार साथ नजर आने जा रही इस जोड़ी को परदे पर देखने के लिए हर कोई बेकरार है. ऐसे में अब इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. जिसमें प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव के साथ आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहें हैं. ये फिल्म अरविंद अडिगा के नॉवेल द वाईट टाइगर पर बेस्ड है.

जैसी की उम्मीद जताई जा रही थी. फिल्म का ट्रेलर बेहद ही इम्प्रेसिव है. फिल्म में राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा एक रिच NRI के रोल में नजर आने जा रहे हैं. जबकि आदर्श गौरव उनके यहां काम करने वाले ड्राईवर बलराम के रोल में नजर आने जा रहें हैं. जो अपनी किस्मत से गरीबी का टैग निकालने के लिए बेकरार है. फिल्म की कहानी अमीर, गरीब के साथ क्राइम और हर हाल में कामयाबी पर बेस्ड है. आप भी देखिए फिल्म का दमदार ट्रेलर. यह भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा ने दो अलग-अलग फोटो शेयर कर Expectation Vs Reality का पढ़ाया पाठ, फनी ट्वीट जीत लेगा दिल

इस फिल्म की कहानी रामिन बहरानी ने लिखी और डायरेक्ट की है जबकि नेटफ्लिक्स ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में महेश मांजरेकर भी अहम भूमिका में नजर आने जा रहे हैं. हालांकि फिल्म नेटफ्लिक्स पर कब तक स्ट्रीम की जा सकेगी इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).