Bigg Boss 14 October 29 HIGHLIGHTS: जान कुमार सानू ने मराठी भाषा पर अपने कमेंट के लिए मांगी माफी, कैप्टन टास्क में जमकर हुई खींचतान
टास्क के दौरान राहुल वैद्य और जैस्मिन भसीन के बीच चल रही बहस खत्म होने का नाम नहीं लेती दिखाई दी. एक तरफ जहां जैस्मिन राहुल को गाली देती हैं वहीं राहुल अपने गुस्से पर काबू रखते दिखाई देते हैं.
बिग बॉस (Bigg Boss 14) के घर में टास्क के दौरान जमकर खींचतान देखने को मिली. जबकि वहीं मराठी भाषा को लेकर अपने दिए गए बयान पर जान कुमार सानू ने नेशनल टीवी पर माफी मांग ली है. आज के एपिसोड में घर के अन्दर कई तरह के इमोशन देखने को मिले. टास्क के दौरान राहुल वैद्य और जैस्मिन भसीन के बीच चल रही बहस खत्म होने का नाम नहीं लेती दिखाई दी. एक तरफ जहां जैस्मिन राहुल को गाली देती हैं वहीं राहुल अपने गुस्से पर काबू रखते दिखाई देते हैं. इस दौरान घर के बाकी सदस्य जैस्मिन को समझाते दिखाई देते हैं.
जबकि दूसरी तरफ घर की कैप्टन कविता कौशिक और रुबीना दिलैक के बीच भी जमकर कहासुनी होती है. दरअसल कविता रुबीना से उनके लिए फ्रूट काटने के लिए कहती हैं. जबकि रुबीना ऐसा करने से मना कर देती हैं. तो वहीं घर में प्यार की नई लहर उठती दिखाई दी. एजाज खान और पवित्रा पुनिया को लेकर घर के कई सदस्य दोनों छेड़ते हैं. जबकि वहीं एजाज भी शरमाते दिखाई देते हैं.
Jaan Kumar Sanu apologies for his remarks in relation to Marathi language made on the Bigg Boss episode aired on Tuesday, 27th October. #BB14 #BiggBoss14 pic.twitter.com/WIRugLSzW1
— COLORS (@ColorsTV) October 28, 2020
मराठी भाषा को लेकर दिए बयान को लेकर बिग बॉस जान कुमार सानू को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं. जहां वो जान के बयान की खोर निंदा करते हैं और उनसे माफी मांगने को कहते हैं. जिसके बाद जान अपने बयान के लिए माफी मांगते हैं और कहते है कि उन्होंने जानकर किसी का दिल नहीं दुखाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 12:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

