टीवी

Bigg Boss 14: जान कुमार सानू के बयान से नाराज MNS ने दी धमकी, कलर्स ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में कुमार सानू के बेटे जान जब राहुल वैद्य और निक्की तंबोली को मराठी में बात करते हुए देखते हैं तो नाराज हो जाते हैं. वो दोनों से कहते हैं कि दम है तो हिंदी में बात करो. जान की ये बात मनसे पार्टी को पसंद नहीं आई.

Bigg Boss 14: जान कुमार सानू के बयान से नाराज MNS ने दी धमकी, कलर्स ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी
बिग बॉस 14 (Image Credit: Voot)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में घर के अन्दर काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है. आए दिन कंटेस्टेंट के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है. ऐसे में सभी कंटेस्टेंटस अपने विरोधी को नीचे दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहें हैं. इसी कोशिश में शो के कंटेस्टेंट जान कुमार सानू ने मराठी भाषा को लेकर कुछ ऐसी टिपण्णी कर दी जिससे मनसे पार्टी के लिए नाराज हो उठे और उन्होंने कलर्स चैनल को इसके लिए धमकी तक दे डाली. जिसके बाद अब कलर्स ने ट्विटर पर ओपन लेटर लिखकर माफी मांगी है.

कलर्स के ट्विटर हैंडल से इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि “27 अक्टूबर, मंगलवार को प्रसारित किए गए बिग बॉस के एपिसोड में मराठी भाषा के बारे में की गई टिप्पणी के लिए हम माफी मांगते हैं. हमारा उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था."

क्या है पूरा मामला

मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में कुमार सानू के बेटे जान जब राहुल वैद्य और निक्की तंबोली को मराठी में बात करते हुए देखते हैं तो नाराज हो जाते हैं. वो दोनों से कहते हैं कि दम है तो हिंदी में बात करो. जान की ये बात मनसे पार्टी को पसंद नहीं आई. जिसके बाद मनसे के नेता अमय खोपकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अगर 24 घंटे में माफी नहीं मांगी जाती है तो हम बिग बॉस की शूटिंग नहीं होने देंगे और देखते है कि जान कुमार सानू को आगे कैसे काम मिलता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).