अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारी पूरी, सरयू तट पर विखरेगी संस्कृतियों की सतरंगी छटा
रघुनंदन के स्वागत को अयोध्या में संस्कृतियों की सतरंगी छटा विखरेगी. एक दो नहीं, गुजरात से लेकर बुंदेलखण्ड तक सात अनूठी संस्कृतियों के दर्शन सरयू तट पर एक साथ होंगे. योगी सरकार ने दीपोत्सव को खास बनाने के लिए गुजरात,महाराष्ट्र,आंध्र प्रदेश,राजस्थान,उत्तराखण्ड,ब्रज और बुंदेलखण्ड के लोक कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी अयोध्या बुलाया है.