टीवी

Bigg Boss 14 November 13 Episode: एजाज और पवित्रा में बढ़ी नजदीकियां, निक्की ने जान पर लगाया ये बड़ा आरोप

घर में निक्की तंबोली जान कुमार सानू पर आरोप लगाती हैं कि उन्होंने बिना उनकी सहमति के किस किया. जिसके बाद जान से कई सदस्य अपसेट नजर आते हैं.

Bigg Boss 14 November 13 Episode: एजाज और पवित्रा में बढ़ी नजदीकियां, निक्की ने जान पर लगाया ये बड़ा आरोप
बिग बॉस 14 अपडेट (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस (Bigg Boss) में आज के दिन एक बार फिर काफी तमाशा देखने को मिल रहा है. सबसे पहले घर में एजाज खान (Eijaz Khan) और पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) अब एक-दूसरे के करीब आने लगे हैं. दोनों के बीच घर में बनती ये नई बॉन्डिंग कई लोगों को पसंद आने लगी हैं. जबकि वहीं ये दोनों भी एक दूसरे की कंपनी को काफी एन्जॉय कर रहें हैं. एजाज पवित्रा से साफ़ करते हैं कि वो अब उन्हें अलग नजर से देखने लग गए हैं.

घर में जेल टास्क को लेकर घर वाले एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते दिखाई दिए. इस दौरान घर में एक बार फिर एजाज खान और कविता कौशिक के बीच जमकर नोक झोक हुई. कविता जहां एजाज को झूठा इंसान कहती हैं वहीं एजाज कविता को दोबारा ऐसी बातें कहने से रोकते हैं. इस दौरान पूरा इनके बीच की झगड़े को देख हैरान रह जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colors TV (@colorstv)

दूसरी तरफ घर में निक्की तंबोली जान कुमार सानू पर आरोप लगाती हैं कि उन्होंने बिना उनकी सहमति के किस किया. जिसके बाद जान से कई सदस्य अपसेट नजर आते हैं. हालांकि जान भी निक्की पर वैसा ही आरोप लगाते हैं. जान के मुताबिक निक्की के साथ उनकी दोस्ती बहुत बड़ी गलती थी और उन्हें उम्मीद नहीं थी कि निक्की ऐसे पॉइंट उठाएगी.

लेकिन बिग बॉस के इस सीजन में आए नए जेल टास्क में सबसे पहले कैदी बनते हैं अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक. जिसके बाद घर वालों के बीच ड्यूटी को लेकर बहस छिड़ जाती हैं. इस दौरान कविता और निक्की एक दूसरे पर बरसते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2020 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).