Republic Day 2021: रक्षा मंत्रालय ने 72वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए खास ऐप किया लॉन्च, पल भर में मिलेगी ये सारी जानकारियां, परेड भी देख सकते हैं Live
रक्षा मंत्रालय ने 72वें गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर एक खास ऐप लॉन्च किया है. इसकी मदद से गणतंत्र दिवस परेड में ऑर्डर ऑफ मार्च, टैबलक्स, सैन्य प्रदर्शन, फ्लाई पास्ट, पार्किंग, रूट मैप और लाइव टेलीकास्ट आदि की जानकारी हासिल की जा सकती है.