कन्नड़ एक्ट्रेस Jayashree Ramaiah का हुआ निधन, पंखे से लटकते हुए मिला शव
जयश्री रैमया ने पिछले साल सोशल मीडिया पर अपने डिप्रेशन की जानकारी दी थी. उन्होंने एक लाइव सेशन में कई खुलासे करते हुए बताया वह डिप्रेशन से फाइट नहीं कर सकती और इच्छा मृत्यु चाहती है.
नामी कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रमैया (Jayashree Ramaiah) का निधन हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं. वो कन्नड़ सिनेमा की जानी-मानी हस्ती थी और बिग बॉस कन्नड़ में भी नजर आ चुकी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में मौजूद आश्रम में जयश्री का शव लटकता हुआ मिला है. जयश्री पिछले काफी समय से डिप्रेशन से लड़ रही थी. जिसका इलाज बेंगलुरु के किरण आश्रम में चल रहा था. आज जब जयश्री के परिवार और दोस्तों को फोन कॉल्स और मैसेज का जवाब नहीं मिला तो उन्होंने आश्रम से संपर्क किया.
जिसके बाद आश्रम ने चेक किया तो पाया कि जयश्री का शव पंखे से लटक रहा है. जिसके बाद आश्रम ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. बताया जाता है कि जयश्री पिछले काफी समय से काम ना मिलने के चलते परेशान थी. इस बारे में वह अपने दोस्तों से भी बातें कर रही थी. जयश्री के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है. हर कोई उनके निधन पर दुख जाहिर करता दिखाई दे रहा है.
आपको बता दें कि जयश्री रैमया ने पिछले साल सोशल मीडिया पर अपने डिप्रेशन की जानकारी दी थी. उन्होंने एक लाइव सेशन में कई खुलासे करते हुए बताया वह डिप्रेशन से फाइट नहीं कर सकती और इच्छा मृत्यु चाहती है. हालांकि जयश्री आर्थिक रूप से काफी मजबूत है लेकिन काम न मिलने के चलते वह परेशान थी. ऐसे में अब जयश्री के निधन की खबर सामने आई है जो बेशक फैंस को परेशान कर देने वाली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2021 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

