बॉलीवुड

Republic Day 2021: अमिताभ बच्चन से लेकर मोहनलाल तक देश के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

ऐसे में देश के तमाम बड़े सितारें भी बधाई देने में पीछे नहीं है. अमिताभ बच्चन से लेकर मोहन लाल, धर्मेंद्र से लेकर सोनू सूद तक तमाम सेलेब्स रिपब्लिक डे के मौके पर फैंस को बधाई देते दिखाई दे रहे हैं.

Republic Day 2021: अमिताभ बच्चन से लेकर मोहनलाल तक देश के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
अमिताभ बच्चन, मोहनलाल और जूनियर एनटीआर (Image Credit: Twitter)

देशभर में 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) मनाया जा रहा है. हर कोई देशवासियों को शुभकामनाएं में देने में जुटा हुआ है. हालांकि कोरोना की गाइडलाइन्स का पालन भी किया जाना है. बावजूद इसके पूरा देश आज देशभक्ति में डूबा है. सोशल मीडिया तिरंगे के रंग में रंग गया है. पूरे देश में जश्न का माहौल है और जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. लोग सोशल मीडिया पर भी गणतंत्र दिवस को लेकर बधाइयां देने में जुटा है. ऐसे में देश के तमाम बड़े सितारें भी बधाई देने में पीछे नहीं है. अमिताभ बच्चन से लेकर मोहन लाल, धर्मेंद्र से लेकर सोनू सूद तक तमाम सेलेब्स रिपब्लिक डे के मौके पर फैंस को बधाई देते दिखाई दे रहे हैं.

धर्मेंद्र ने लिखा हैप्पी रिपब्लिक डे. आज हम भारत मां के 130 करोड़ बच्चे बच्चियां खुद से वादा करें. हम सब मिलकर भारत मां को सजाएंगे सवारेंगे और दुनिया की सब खूबसूरत मां का रूप देकर दम लेंगे. यह भी पढ़े: Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस के मौके पर इन 5 गानों को डाउनलोड कर आप भी बना सकते हैं इसे स्पेशल

तो आइए देखते हैं की किस तरह तमाम सितारें रिपब्लिक डे पर फैंस को बधाई देने में जुटे हैं. अमिताभ बच्चन, मोहनलाल, जूनियर एनटीआर, दिलजीत दोसांझ ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी है.

अमिताभ बच्चन 

मोहनलाल

 जूनियर एनटीआर 

दिलजीत दोसांझ 

तो वहीं दूसरी तरफ प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद, प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी समते तमाम लोग सोशल मीडिया पर बधाई देते दिखाई दिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).