Kareena Kapoor Khan Yoga Video: बेबी बंप के साथ करीना कपूर खान ने किया योग, वीडियो देख हो जाएंगे इम्प्रेस
ऐसे में करीना एक बार फिर अपने फैंस को एक्साइटेड कर रही हैं. क्योंकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक योगा करते हुए वीडियो शेयर किया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) एक बार फिर मां बनने जा रही हैं. सोशल मीडिया पर वह आए दिन अपने बेबी बंप (Baby Bump) के साथ नजर आती हैं. उनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं. तो वहीं करीना खुद भी बिंदास होकर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती है और लोगों को एक नया फिटनेस गोल देती है. ऐसे में करीना एक बार फिर अपने फैंस को एक्साइटेड कर रही हैं. क्योंकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक योगा करते हुए वीडियो शेयर किया है.
करीना ने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बंप के साथ योगा करते हुए वीडियो डाला है. इस वीडियो में करीना कई योगा पोज करती नजर आ रही हैं. करीना का यह अंदाज बेहद दिलचस्प है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
View this post on Instagram
आपको बता देगी सैफ अली खान और करीना कपूर ने हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई थी.
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान आने वाले समय में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी. इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है. यह हॉलीवुड की कल्ट फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है. इस फिल्म के अलावा करीना आने वाले समय में मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

