देश

Mukhtar Abbas Naqvi Attacks Congress: कोरोना वैक्सीन को लेकर थम नहीं रही सियासत, मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा-कांग्रेस देश को समझा नहीं सकती इसलिए भ्रमित कर रही है

देश में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है. लेकिन कोरोना वैक्सीनेशन के आगाज से ही विपक्ष के नेताओं की तरफ से जमकर बयानबाजी हुई है. कांग्रेस सहित तमाम दलों ने वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर तगड़ा प्रहार किया है. नकवी ने कहा कि कांग्रेस देश को समझा नहीं सकती इसलिए भ्रमित कर रही है.

Mukhtar Abbas Naqvi Attacks Congress: कोरोना वैक्सीन को लेकर थम नहीं रही सियासत, मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा-कांग्रेस देश को समझा नहीं सकती इसलिए भ्रमित कर रही है
मुख्तार अब्बास नकवी (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली, 25 जनवरी 2021. देश में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का टीका लगाया जा रहा है. लेकिन कोरोना वैक्सीनेशन के आगाज से ही विपक्ष के नेताओं की तरफ से जमकर बयानबाजी हुई है. कांग्रेस सहित तमाम दलों ने वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi) ने कांग्रेस (Congress) पर तगड़ा प्रहार किया है. नकवी ने कहा कि कांग्रेस देश को समझा नहीं सकती इसलिए भ्रमित कर रही है.

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आज पूरी दुनिया हमारी 'मेक इन इंडिया' वैक्सीन की तारीफ कर उसे मांग रही है तो कांग्रेस पार्टी भ्रम की स्थिति फैलानी की कोशिश कर रही है. कांग्रेस को पता है कि वे देश को समझा नहीं सकती हैं तो इसलिए ये देश को भ्रमित कर रहे हैं. यह भी पढ़ें-Corona Vaccine: भूपेश बघेल का केंद्र से सवाल- 3 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन फ्री में दी जाएगी, बाकी 132 करोड़ लोगों का क्या?

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि इससे पहले रविवार को केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने बताया था कि अब तक 16 लाख लोगों को कोविड-19 का टीका लग गया है. भारत में विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम चल रहा है. देश ने दो स्वदेशी वैक्सीन बनाई हुई है. जिसे दुनिया के अन्य देशों में भी भारत भेज रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2021 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).