Sukhbir Singh Jaunapuria Video: राजस्थान के टोंक जिले में पूर्व भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं. रविवार, 22 फरवरी 2026 को निवाई तहसील के करेड़ा बुजुर्ग गांव में एक कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जौनापुरिया ने कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से मना कर दिया और जो कंबल दिए जा चुके थे, उन्हें भी वापस मंगवा लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने पूर्व सांसद के व्यवहार को "शर्मनाक" और "सांप्रदायिक" करार दिया है.
नाम पूछकर वापस लिए कंबल
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सुखबीर सिंह जौनापुरिया कतार में खड़ी महिलाओं को कंबल बांट रहे हैं. जैसे ही सुकरण खान, रजिया और जुबैदा जैसी महिलाओं ने अपना नाम बताया, पूर्व सांसद ने अपने सहयोगियों को निर्देश दिया कि उन्हें कंबल न दिए जाएं. यह भी पढ़े: VIDEO: MP में BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान, ‘अब लड़कियां भी शराब पीने लगी हैं’, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर प्रदेश सरकार को घेरा
वीडियो में जौनापुरिया यह कहते हुए सुने जा रहे हैं, "जो लोग प्रधानमंत्री मोदी को गाली देते हैं, उन्हें कंबल लेने का कोई अधिकार नहीं है." जब वहां मौजूद महिलाओं और स्थानीय ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, "अगर आपको बुरा लगता है तो मैं कुछ नहीं कर सकता, आप यहां से जा सकती हैं."
देखें वीडियो
Sukhbir Singh Jaunpuria, the former BJP MP from Tonk-Sawai Madhopur, was distributing blankets among the poor. But as soon as he saw some Muslim women, he asked them to leave. He even took back the blankets that had been given to them. As he was leaving, some people tried to… pic.twitter.com/FheuKBhL1j
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) February 23, 2026
कांग्रेस का तीखा प्रहार
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए टोंक-सवाई माधोपुर के वर्तमान सांसद हरीश चंद्र मीणा ने वीडियो साझा कर इसे संविधान का अपमान बताया. उन्होंने सवाल किया कि क्या गरीब महिलाओं का धर्म पूछकर उनकी मदद करना मानवता है?
वीडियो
आज टोंक जिले की निवाई विधानसभा के ग्राम करेडा बुजुर्ग में भगवान के मंदिर पर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया द्वारा मुस्लिम रोजेदार महिलाओं से किया गया व्यवहार न केवल निंदनीय है बल्कि इस देश के सामाजिक ताने बाने को नष्ट करने वाली विघटनकारी सोच का परिणाम है।
गरीब और असहाय… pic.twitter.com/Nhxrp12Wnf
— Harish Chandra Meena (@HC_meenaMP) February 22, 2026
कांग्रेस की सोशल मीडिया विंग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने भी पूर्व सांसद के व्यवहार को "घिनौना" बताया. वहीं, टोंक विधायक सचिन पायलट ने इस घटना को "अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण" करार देते हुए कहा कि धर्म के आधार पर भेदभाव न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन भी है. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी इस कृत्य की निंदा करते हुए भाजपा नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की है.
BJP के पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया टोंक में कम्बल वितरण कर
रहे थे
तभी उन्होंने एक गरीब मुस्लिम महिला को बेइज़्ज़त कर उसका कंबल वापस ले लिया
असल में तो दिल और विचारों से दरिद्र यह छोटे और घिनौने मन का आदमी ख़ुद है
सही विरोध किया लोगों ने, मुँह पे दे मारना चाहिए था कंबल pic.twitter.com/q9VB2heasr
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) February 23, 2026
पूर्व सांसद की सफाई
ग्रामीणों द्वारा यह याद दिलाए जाने पर कि ये महिलाएं घंटों से इंतजार कर रही थीं, जौनापुरिया ने अपने कदम का बचाव किया. उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई सरकारी योजना नहीं है, बल्कि उनका निजी कार्यक्रम है. उन्होंने तर्क दिया कि अपने निजी धन से किए जा रहे परोपकार कार्य में लाभार्थियों का चयन करना उनका विशेषाधिकार है.
बता दें कि सुखबीर सिंह जौनापुरिया 2014 से 2024 तक टोंक-सवाई माधोपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रहे हैं और वे क्षेत्र में अपनी 'फ्री कैंटीन' जैसी सेवा कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं.












QuickLY