Ankita Lokhande ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अनदेखी फोटो की शेयर, पटना की तस्वीर भी लाई सामने
अंकिता ने सुशांत के साथ 6 साल पुरानी फोटो शेयर की हैं. दरअसल फिल्म धोनी के दौरान सुशांत और अंकिता रिलेशन में थे. उस दौरान वीडियो की काल की फोटो अंकिता ने इंस्टा स्टोरी में शेयर की है.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का 14 जून 2020 को निधन हो गया था. जिसके बाद से देश की 3 बड़ी एजेंसीयां उनके निधन का कारण पता लगाने में जुटी हुई है. हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के तमाम फैंस ने सोशल मीडिया पर उनका जन्मदिन मनाया. हर कोई अपने इस खास सितारें को याद करता दिखाई दिया. ऐसे में अब सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार के साथ अनसीन तस्वीरें शेयर की है.
अंकिता ने सुशांत के साथ 6 साल पुरानी फोटो शेयर की हैं. दरअसल फिल्म धोनी के दौरान सुशांत और अंकिता रिलेशन में थे. उस दौरान वीडियो की काल की फोटो अंकिता ने इंस्टा स्टोरी में शेयर की है. जिसमें सुशांत की ख़ुशी देखते ही बन रही थी. अंकिता ने ये फोटो एक फैन की रिक्वेस्ट पर शेयर की. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Birthday Special: इन 5 फिल्मों से सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में खुद को अमर कर दिया

आपको बता दे कि अंकिता ने सुशांत के परिवार के साथ भी एक फोटो शेयर की है. दरअसल ये फोटो अंकिता के पटना विजिट की है. जब उन्होंने सुशांत के परिवार के साथ मुलाकात की.

आपको बता दे कि अंकिता लोखंडे और सुशांत ने अपना रिश्ता काफी पहले खत्म कर लिया था. लेकिन एक्टर के निधन के बाद से अंकिता अपने इस खास दोस्त को याद करती दिखाई देती रहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

