बॉलीवुड

ईद के मौके पर सलमान खान से टकराएंगे जॉन अब्राहम, Republic Day पर एक्टर ने किया सत्यमेव जयते 2 की रिलीज का ऐलान

कुछ दिन पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि उनकी फिल्म राधे ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आ रही है. ऐसे में जॉन ने भी इसी त्योहार को अपनी फिल्म के रिलीज डेट के रूप में चुना है. जाहिर है दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी.

ईद के मौके पर सलमान खान से टकराएंगे जॉन अब्राहम, Republic Day पर एक्टर ने किया सत्यमेव जयते 2 की रिलीज का ऐलान
जॉन अब्राहम और सलमान खान (Image Credit: Instagram/Facebook)

भारत में आज गणतंत्र 72वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर हर कोई देशवासियों को बधाई दे रहा है. लेकिन इस खास मौके पर अब बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. दरअसल जॉन ने साल 2021 में अब सलमान खान के साथ सीधे टक्कर लेने की ठान ली है. क्योंकि अब ये दोनों एक ही दिन पर अपनी फिल्म रिलीज करने जा रहे हैं. जी हां, जॉन ने आज ट्वीट कर बताया कि उनकी फिल्म सत्यमेव जयते 2 (Satyameva Jayate 2) इस साल ईद (Eid) के मौके पर रिलीज होने जा रही है.

दरअसल कुछ दिन पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि उनकी फिल्म राधे ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आ रही है. ऐसे में जॉन ने भी इसी त्योहार को अपनी फिल्म के रिलीज डेट के रूप में चुना है. जाहिर है दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. ऐसे में दर्शक किस फिल्म पर अपना प्यार लुटाते हैं. ये देखना बेहद दिलचस्प होगा. जॉन अब्राहम ने ट्वीट करते हुए लिखा तन मन धन से बढ़कर जन गण मन. सत्यमेव जयते 2 की टीम आप सभी को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी बधाई देती है. मिलते हैं 14 मई 2021 ईद के मौके पर.

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बाद से कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघर में रिलीज नहीं हो पाई है. हर कोई दर्शकों का मूड समझने में लगा हुआ है. जबकि कुछ मेकर्स ने सेफ गेम खेलते हुए OTT पर अपनी फिल्म को रिलीज किया और करने जा रहे हैं. ऐसे में सिनेमा मालिक भी बड़ी फिल्मों की आस में पलके बिछाये बैठी हैं. सो राधे के साथ सत्यमेव जयते 2 की ये टक्कर दर्शकों के बीच एक बार फिर उत्सुकता जगा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).