Assembly Election Results 2021: जानिए 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के फाइनल स्कोर, किसकी बन रही सरकार?
देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह से सामने आ गए हैं. पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के नतीजे सामने आने के बाद अब इन जगहों पर अगला कदम नई सरकारों के गठन का होगा. बता दें कि पश्चिम बंगाल, असम और केरल में सत्ताधारी पार्टियों और गठबंधनों ने जीत दोहराई वहीं तमिलनाडु और पुडुचेरी में सत्ता परिवर्तन हुआ.