भारत के कहने पर यूरोपीय संघ के 8 देशों और स्विट्जरलैंड ने Covishield को दी मान्यता, अब भारतीयों को जाने में नहीं होगी दिक्कत
यूरोपीय संघ के आठ देशों और स्विट्जरलैंड ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की कोविशील्ड (Covishield) वैक्सीन को मान्यता दे दी है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने बताया कि ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्लोवेनिया, ग्रीस, आइसलैंड, आयरलैंड, एस्टोनिया और स्पेन ने कोविशील्ड को स्वीकार करने की पुष्टि की है