बॉलीवुड

Hrithik Roshan ने डब्बू रतनानी के लिए करवाया बेहद ही हॉट फोटोशूट, शर्टलेस फोटो की शेयर

इस साल के लिए भी डब्बू ने ऋतिक रोशन के साथ शानदार फोटोशूट किया है. जिसमें ऋतिक रोशन बेहद डैशिंग लग रहे हैं. ऋतिक रोशन ने इस फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Hrithik Roshan ने डब्बू रतनानी के लिए करवाया बेहद ही हॉट फोटोशूट, शर्टलेस फोटो की शेयर
ऋतिक रोशन (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक (Hrithik Roshan) रोशन इंडस्ट्री के सबसे फिटेस्ट एक्टर्स में से एक हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है. उनकी दमदार बॉडी उनके लुक को इंडस्ट्री के बड़ी स्टार्स से बेहद ही अलग बनाती है. यही कारण है कि डब्बू रतनानी अपने कैलेंडर के लिए ऋतिक रोशन के साथ शूट करना नहीं भूलते हैं. इस साल के लिए भी डब्बू ने ऋतिक रोशन के साथ शानदार फोटोशूट किया है. जिसमें ऋतिक रोशन बेहद डैशिंग लग रहे हैं. ऋतिक रोशन ने इस फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ऋतिक रोशन की ये फोटो ब्लैक एंड वाईट है. जिसमें अपने 6 पैक्स एब्स को फ्लौंट करते दिखाई दे रहे हैं.

डब्बू रतनानी ने साल 2021 के लिए कई सितारों के साथ फोटोशूट किया है. जिसकी तस्वीरें वो आए दिन शेयर करते रहते हैं. लेकिन बॉलीवुड के ग्रीक गॉड के साथ उनकी कमाल की फोटोग्राफी बेहद ही कमाल की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

वैसे आपको बता दे कि ऋतिक रोशन और डब्बू रतनानी की दोस्ती काफी पुरानी है. दरअसल डब्बू ने ही ऋतिक के लिए उनका प्रोफाइल शूट किया था. जिसे देखने के बाद राकेश रोशन ने ऋतिक को लांच करने का प्लान बनाया. इस बात की जानकारी खुद डब्बू ने अपने एक इंटरव्यू में दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2021 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).