इस बड़े बैनर के साथ OTT पर धमाल मचाने जा रही हैं Madhuri Dixit, मिल रही है तगड़ी फीस- Reports
रिपोर्ट के मुताबिक माधुरी दीक्षित करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने जा रही वेब सीरीज में नजर आयेंगी. जिसके लिए उन्हें भारी भरकम रकम ऑफर की गई है.
बॉलीवुड की डांसिंग दिवा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी ही कम है. अपने खूबसूरत नच से सबका दिल जीतने वाले माधुरी अपने अभिनय से सिल्वर स्क्रीन पर आग लगा देती हैं. यही कारण है कि माधुरी दीक्षित की गिनती आज भी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में होती है. जिसका सबूत है उनका नया प्रोजेक्ट. दरअसल माधुरी दीक्षित एक लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं और बेहद ही लिमिटेड फिल्में करती है लेकिन माधुरी अब ऐसा कुछ करने जा रही है जिसके जानकार फैंस ख़ुशी से झूम उठेंगे. दरअसल माधुरी अब OTT प्लेटफॉर्म पर एंट्री करने जा रही हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माधुरी दीक्षित करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने जा रही वेब सीरीज में नजर आयेंगी. जिसके लिए उन्हें भारी भरकम रकम ऑफर की गई है. जो पहले किसी एक्ट्रेस की OTT प्लेटफॉर्म के लिए नहीं मिली. इस सीरीज को बिजॉय नांबियार और करिश्मा कोहली डायरेक्ट करने जा रहे हैं.
आपको बता दे कि डिजिटल वर्ल्ड में अब तक सुष्मिता सेन, लारा दत्ता जैसी एक्ट्रेस पहले डेब्यू कर चुकी हैं. ऐसे में माधुरी दीक्षित वेब सीरीज की दुनिया में क्या धमाल मचाती है इसपर सबकी निगाहें बनी रहेंगी. माधुरी दीक्षित की ये वेब्सिरिज एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2021 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

