Dance Deewane के सेट पर पहुंचे जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी, माधुरी दीक्षित के साथ मिलकर किया ऐसा डांस (Video)
जैकी श्रॉफ और माधुरी ने पहले जहां पुराने फिल्मी स्टाइल में परफॉर्म किया वहीं इन सबने साथ मिलकर जुम्मे रात गाने पर माइक पकड़कर धमाक मचा दिया.
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों डांस दीवाने (Dance Deewane) शो में बतौर जज दिखाई दे रही हैं. जहां वो नए नए टैलेंट को तराशती और जज करती नजर आ रही हैं. तो वहीं शो में कई सेलेब्स भी गेस्ट बनकर पहुंच रहे हैं. ऐसे में माधुरी के शो में जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी भी बतौर जज बनकर पहुंचे. इस दौरान ने दोनों ने सेट पर खूब मस्ती और मजाक किया. माधुरी के साथ के साथ इनकी बॉन्डिंग तो देखते ही बन रही थी.
डांस दीवाने के मंच पर ये सभी कई एक्ट करते दिखाई दिए. जैकी श्रॉफ और माधुरी ने पहले जहां पुराने फिल्मी स्टाइल में परफॉर्म किया वहीं इन सबने साथ मिलकर जुम्मे रात गाने पर माइक पकड़कर धमाक मचा दिया. इस वीडियो को कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी राघव जुयाल, धर्मेश और तुषार कालिया नजर आ रहे हैं. एक तरफ जहां माधुरी माइक पकड़ स्टेज पर मस्ती करती नजर आ रही हैं वहीं दूसरी ओर जैकी गिटार और सुनील शेट्टी पोम-पोम पकड़े एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं.
View this post on Instagram
माधुरी का ऐसा अवतार फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है. माधुरी ने पिछले कुछ समय में एक बार फिर दर्शकों की काफी एंटरटेन किया है. कलंक और टोटल धमाल जैसी फिल्मों के साथ उन्होंने अपनी मौजूदगी फिर दिखाई है जबकि वो आने वाले समय में OTT प्लेटफॉर्म पर अपनी गरज बरपाती दिखाई देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2021 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

