बॉलीवुड

O Sanam सिंगर Lucky Ali के मौत की अफवाह इंटरनेट पर हुई वायरल, अब सामने आई बड़ी सच्चाई

बॉलीवुड सिंगर लकी अली के मौत की खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी जिसके बाद पता चला कि ये महज एक अफवाह है और वें सही सलामत और अपने फार्महाउस पर मौजूद हैं.

O Sanam सिंगर Lucky Ali के मौत की अफवाह इंटरनेट पर हुई वायरल, अब सामने आई बड़ी सच्चाई
सिंगर लकी अली (Photo Credits: Instagram)

Singer Lucky Ali Death Hoax Viral: बॉलीवुड सिंगर लकी अली के मौत की खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी जिसके बाद पता चला कि ये महज एक अफवाह है और वें सही सलामत और अपने फार्महाउस पर मौजूद हैं. मंगलवार की शाम से ही इंटरनेट पर ऐसी अफवाह सुनने को मिली कि 'सो सनम' सॉन्ग के गायक लकी अली इस दुनिया में नहीं रहे. इसके बाद उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस नफीसा अली ने मीडिया को सच्चाई बताते हुए जानकारी दी कि इन अफवाहों पर ध्यान न दें, खबर झूठी है और लकी बिलकुल स्वस्थ है.

ई-टाइम्स से हुई बातचीत में नफीसा ने कहा, "मैंने अज दिनभर में लकी से 2-3 दफा चैटिंग की. वो ठीक हैं. उन्हें कोविड-19 भी नहीं है. उनमें एंटीबॉडीज है. वो अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट और म्यूजिक की प्लानिंग में हैं. हम वर्चुअल कॉन्सर्ट्स को लेकर भी बात कर रहे थे. मैंने उनसे बात की, वो ठीक हैं."

ये भी पढ़ें: Lucky Ali O Sanam Song Video: लकी अली ने ‘गोवा’ में गाया अपना हिट ‘ओ सनम’ सॉन्ग, इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lucky Ali (@officialluckyali)

आपको बता दें कि अली भले ही मीडिया स्पॉटलाइट से दूर हैं लेकिन फैंस आज भी उनके गानों को खूब पसनद करती हैं और ये सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं. हाल ही मयूनका पुराना सॉन्ग 'ओ सनम' खूब वायरल हुआ जिसके बाद लकी अली एक बार फिर फैंस के बीच चर्चा में आ गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2021 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).