MP: विदिशा में बच्चे को बचाने के दौरान कुएं में गिरे दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण, NDRF-SDRF रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी, अब तक 4 शव बरामद
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बड़ा हादसा हो गया है. यहां लाल पठार गांव में पानी भरते समय कुएं में गिरे एक बच्चे को बचाने के लिए जमा हुई भीड़ के कारण कुआं ही धस गया, जिससे कई ग्रामीण कुएं में गिर गए. लगभग 19 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि चार लोगों के अब तक शव बरामद किए जा चुके है.