टीवी

Bigg Boss फेम शहनाज गिल के नाम बड़ी कामयाबी, फिल्मफेयर के कवर पेज छाई

शहनाज गिल को पॉपुलर मैगजीन फिल्मफेयर ने अपने कवर पेज पर जगह दी है. जिसमें शहनाज गिल का दमदार लुक देखने को मिल रहा है.

Bigg Boss फेम शहनाज गिल के नाम बड़ी कामयाबी, फिल्मफेयर के कवर पेज छाई
शहनाज गिल (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से चर्चा में आई शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. कई म्यूजिक एल्बम का एड का हिस्सा होने के बाद अब शहनाज गिल के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. दरअसल शहनाज गिल को पॉपुलर मैगजीन फिल्मफेयर ने अपने कवर पेज पर जगह दी है. जिसमें शहनाज गिल का दमदार लुक देखने को मिल रहा है. इस मैगजीन के कवर पेज के लिए शहनाज गिल ने बेहद ही अलग अवतार में फोटोशूट करवाया है. जो एक साई-फाई से इंस्पायर्ड लग रही है.

शहनाज गिल इस फोटो ब्लैक कलर की नेट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं जबकि वहीं उन्होंने वाईट कलर विग पहन रखा है. दरअसल सना ने पहले ही वेट लॉस करके फैंस को काफी इम्प्रेस किया था. जिसके बाद अब वो फिल्म फेयर के कवर पेज पर छाई हुई हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

आपको बता दे कि बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाली शहनाज गिल ने अपने गेम से सभी को खूब इम्प्रेस किया. जिसके बाद शो में उनकी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बॉन्डिंग ने सभी का दिल जीत लिया. शहनाज और सिद्धार्थ अब भी अच्छे दोस्त हैं. हालांकि दोनों अपने रिश्ते पर खामोशी बनाए हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).