Anushka Sharma के बॉडीगार्ड की सैलरी आपको कर देगी दंग, कई कंपनी के CEO से ज्यादा कमाते हैं प्रकाश सिंह
रिपोर्ट सामने आ रही है कि अनुष्का सोनू को साल के 1.2 करोड़ रुपए की फीस देती हैं. दरअसल अनुष्का सोनू को अपने परिवार का हिस्सा समझती हैं.
बॉलीवुड सितारें फिल्मों से लाखों करोड़ो कमाते हैं. लेकिन जीतने पैसे कमाते हैं अपनी लाइफ स्टाइल पर उतना ही खर्च भी करते हैं. यही कारण है कि सेलेब्स जुड़े लोगों की कमाई भी अच्छी खासी रहती हैं. अब एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है जो इस बात को सही साबित भी करती है. दरअसल मीडिया में अब अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के बॉडीगार्ड की सैलरी काफी खबरें बना रही है. दावा किया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड प्रकाश सिंह (Prakash Singh) जो सैलरी लेते हैं वो किसी के भी कान खड़े कर दे.
दरअसल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जहां भी जाते हैं वहां अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखते हैं. क्योंकि दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं. इसलिए बॉडीगार्ड हमेशा ही उनके साथ होते हैं. लेकिन अनुष्का के बॉडीगार्ड प्रकाश उर्फ़ सोनू अकेले वन आर्मी कहे जाते हैं. वो सालों से अनुष्का के साथ जुड़े हुए हैं. अब ऐसे में रिपोर्ट सामने आ रही है कि अनुष्का सोनू को साल के 1.2 करोड़ रुपए की फीस देती हैं. अगर ये रिपोर्ट सही है तो सोनू की सैलरी कई कंपनी के सीईओ से ज्यादा है. दरअसल अनुष्का सोनू को अपने परिवार का हिस्सा समझती हैं.
आपको बता दे कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के साथ इंग्लैंड में हैं. जहां से दोनों कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

