IPL 2022, KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर को दिया 218 रन का लक्ष्य, जोस बटलर ने खेली आतिशी पारी
14वें ओवर के बाद राजस्थान एक विकेट गंवाकर 148 रन पर थी. वहीं, बटलर अपने शतक के नजदीक हैं और सैमसन अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए हुए थे. वहीं, गेंदबाज उमेश यादव ने अपने आखिरी ओवर में 15 रन दिए, जिसमें सैमसन ने एक चौका और एक छक्का जड़ा.