देश

UP में बिना इजाजत नहीं निकलेगा कोई जुलूस और शोभा यात्रा, ईद तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

यूपी में अब कोई भी धार्मिक जुलूस और शोभायात्रा बिना अनुमति के नहीं निकाली जा सकेगी. इसके लिए पहले प्रशासन से परमिशन लेनी होगी.

UP में बिना इजाजत नहीं निकलेगा कोई जुलूस और शोभा यात्रा, ईद तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
(Photo Credit : Twitter)

लखनऊ: रामनवमी और हनुमान जयंती पर देश के कई राज्यों में हिंसात्मक घटनाएं सामने आई. इन घटनाओं से बचने के लिए यूपी सरकार सख्त कदम उठा रही है. यूपी में अब कोई भी धार्मिक जुलूस और शोभायात्रा बिना अनुमति के नहीं निकाली जा सकेगी. इसके लिए पहले प्रशासन से परमिशन लेनी होगी.

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था सहित अन्य कारणों को देखते हुए योगी सरकार ने कई ​अहम फैसले लिए हैं. शासन से जारी आदेश में  4 मई  यानी ईद तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. थानेदार से लेकर पुलिस अधीक्षक व सभी फील्ड अफसरों की छुट्टियां 4 मई तक रद्द हैं. जो अधिकारी अवकाश पर हैं, उनको अगले 24 घंटे के भीतर तैनाती स्थल पर वापस लौटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2022 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).