YouTube Down: यूट्यूब हुआ डाउन, ट्विटर पर मीम्स और जोक्स की आई बाढ़, यहां देखें फनी रिएक्शन्स
पूरी दुनिया में YouTube यूजर्स के लिए वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं. डाउंडेटेक्टर (Downdetector), एक सेवा है जो दुनिया भर में सभी महत्वपूर्ण आउटेज का विश्लेषण करती है, ने मंगलवार को इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया. हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि यूट्यूब के डाउन होने का कारण क्या था. माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर यूट्यूब डाउन कम्प्लेंट से भर गया, जिसके बाद ट्विटर पर मीम्स और जोक्स वायरल होने लगे..