देश

Padma Awards 2023: रवीना टंडन, सुधा मूर्ति, 'नाटू नाटू' के संगीत निर्देशक कीरावानी समेत 53 को किया गया पद्म पुरुस्कार से सम्मानित | Videos

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया.

Padma Awards 2023: रवीना टंडन, सुधा मूर्ति, 'नाटू नाटू' के संगीत निर्देशक कीरावानी समेत 53 को किया गया पद्म पुरुस्कार से सम्मानित | Videos
Padma Awards 2023 | Photo: Twitter

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिग्गज समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव और मशहूर चिकित्सक दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत सम्मान दिया गया. वह भारत के रक्षा मंत्री और लंबे समय तक सांसद भी रहे थे. यादव के बेटे एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुरस्कार प्राप्त किया. जबकि महालनाबिस का पुरस्कार उनके भतीजे ने प्राप्त किया. सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार को पद्मश्री सम्मान से किया जाएगा सम्मानित, Hrithik Roshan ने ट्वीट कर दी बधाई.

लेखक सुधा मूर्ति, भौतिक विज्ञानी दीपक धर, उपन्यासकार एस.एल. भैरप्पा और वैदिक विद्वान त्रिदंडी चिन्ना जे. स्वामीजी को भी यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटू नाटू’ के लिए भारत का पहला ऑस्कर जीतने वाले संगीत निर्देशक एम.एम. कीरावानी और बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को पद्मश्री दिया गया.

संगीतकार एमएम कीरावनी को पद्म श्री

मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत सम्मान

सुधा मूर्ति को पद्म भूषण

बौद्ध आध्यात्मिक नेता को पद्म श्री

रशीद अहमद क़ादरी को पद्म श्री

समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे. राष्ट्रपति ने इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी थी.

रवीना टंडन को पद्म श्री 

कई अन्य हस्तियों को किया गया पद्म पुरुस्कार  से सम्मानित

बुधवार को कुल 53 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें तीन पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 45 पद्म श्री शामिल रहे. अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को 22 मार्च को पद्म पुरस्कार दिए गए थे. वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है. सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं. पुरस्कार पाने वालों की सूची में 19 महिलाएं और विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).