Anand Kumar Padma Shri: सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार को पद्मश्री सम्मान से किया जाएगा सम्मानित, Hrithik Roshan ने ट्वीट कर दी बधाई
पद्म पुरस्कार घोषणा के बाद लिस्ट में सुपर 30 30 प्रोग्राम के फाउंडर आनंद कुमार का नाम होने पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं हैं. इसी कड़ी में फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन ने ट्वीट कर आनंद कुमार बधाई दी है.
Anand Kumar Padma Shri: भारत सरकार की तरफ से पद्म पुरस्कार के विजेताओं के नामों की घोषणा हुई है और इस लिस्ट में आनंद कुमार जो अपने सुपर 30 प्रोग्राम के लिए जाने जाते है. उनका भी नाम शामिल है. पद्म पुरस्कार के घोषणा के बाद लिस्ट में सुपर 30 प्रोग्राम के फाउंडर आनंद कुमार का नाम होने पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. सरकार की तरफ से मिलने वाले इस पुरस्कार के लिए फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन ने बधाई दी है. ऋतिक रोशन ने लिखा कि Super news! अच्छे काम का फल हमेशा अच्छा ही होता है मुबारक हो पद्मश्री @teacheranand ji
वहीं इसके पहले आनंद कुमार ने उनका नाम पद्मश्री के लिए घोषित किये जाने पर उन्होंने ट्वीट कर सरकार का आभार जताया था. आनंद कुमार ने लिखा कि भारत-सरकार ने मुझे पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की, विशेष आभार आपने मुझे इस सम्मान के लायक समझा. साथ ही साथ उन तमाम लोगों का सहृदय धन्यवाद जिन्होंने कठिन से कठिन परिस्तिथियों में भी मेरा साथ नहीं छोड़ा.
Tweet:
Super news! अच्छे काम का फल हमेशा अच्छा ही होता है| मुबारक हो पद्मश्री @teacheranand ji ! 👏🏼👏🏼 https://t.co/tmpXSnoeYi
— Hrithik Roshan (@iHrithik) January 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2023 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

