Delhi Pollution: ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंचा दिल्ली में कई इलाकों का AQI, लोग बोले- सांस लेने में हो रही है दिक्कत
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक कई क्षेत्रों में 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है. शनिवार की सुबह आनंद विहार में एक्यूआई 388, अशोक विहार में 386, लोधी रोड में 349, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 366 दर्ज किया गया.