बॉलीवुड

Shehar Lakhot: पुलिस की वर्दी पहनने से सम्मान मिलता है और जिम्मेदारी की भावना आती है: Kubbra Sait

कुब्रा सैत ने पहली बार एक कॉप की भूमिका निभाने के उत्साह को साझा करते हुए कहा, एक अभिनेत्री के रूप में, जब मैं असाधारण व्यक्तियों से घिरी होती हूं, जो मुझे व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से विकसित होने के लिए प्रेरित और चुनौती देते हैं.

Shehar Lakhot: पुलिस की वर्दी पहनने से सम्मान मिलता है और जिम्मेदारी की भावना आती है: Kubbra Sait
Prime Video (Photo Credits: Youtube)

Kubbra Sait: हाल में प्राइम वीडियो ने हिंदी ओरिजिनल सीरीज़, शहर लाखोट रिलीज की है, जिसे इसकी मनोरंजक कहानी और कलाकारों के बारीक प्रदर्शन के लिए व्यापक प्रशंसा, सरहाना और प्यार मिल रहा है. ऐसे में इस सीरीज में नजर आ रहीं मशहूर एक्ट्रेस कुब्रा सैत जो उनके शानदार कैरेक्टर्स के लिए जानी जाती हैं, ने अपने करियर में पहली बार कॉप एस.आई. पल्लवी राज की भूमिका निभाई है. हालांकि इस किरदार को उन्होंने पूरी कुशलता और दृढ़ विश्वास के साथ निभाया है. Mast Mein Rehne Ka Trailer: जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता स्टारर 'मस्त में रहने का' ट्रेलर आउट, 8 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर (Watch Video)

ऐसे में पहली बार एक कॉप की भूमिका निभाने के उत्साह को साझा करते हुए, एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने कहा, एक अभिनेत्री के रूप में, जब मैं असाधारण व्यक्तियों से घिरी होती हूं, जो मुझे व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से विकसित होने के लिए प्रेरित और चुनौती देते हैं, तो मैं और अधिक रोमांचित होती हूं. शहर लाखोट में मेरी भूमिका के लिए पुलिस की वर्दी पहनना एक रोमांचक अवसर था. पुलिस की वर्दी पहनने से सम्मान मिलता है और जिम्मेदारी की भावना आती है. इस कहानी में, वर्दी हमारे वास्तविक जीवन के नायकों द्वारा सामना की गई चुनौतियों का प्रतीक है, जो हमें हमारी खामियों से भरे लेकिन लगातार विकसित हो रहे सिस्टम की याद दिलाती है.

देखें शहर लाखोट का ट्रेलर:

निर्देशक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, नवदीप के धैर्य और समर्थन ने हमें एक अभिनेता के रूप में वास्तव में चमकने का मौका दिया है. एक अच्छी तरह से लिखी गई स्क्रिप्ट के साथ, मैं अपनी यादों में गहराई से जाने और जरूरी इमोशन्स को जगाने में सक्षम थी. Animal Review: आपको सीट से बांधकर रखेगी बाप-बेटे की यह दमदार कहानी, रणबीर कपूर और बॉबी देओल की पावरफुल परफॉर्मेंस से सजी है 'एनिमल'

शहर लाखोट एक दिलचस्प और एंटरटेनिंग सीरीज है, जो ऑफरोड फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई है जिसमें नवदीप सिंह और खलील बचूअली एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं. इसका निर्देशन सिंह द्वारा किया गया हैं और सिंह और देविका भगत द्वारा लिखित और निर्मित है. सीरीज में प्रियांशु पेनयुली, चंदन रॉय सान्याल, श्रुति मेनन और कुब्रा सैत मुख्य भूमिका में हैं, जिन्हें मनु ऋषि चड्ढा, कश्यप शंगारी, चंदन रॉय, मंजिरी पुपाला, श्रुति जॉली, ज्ञान प्रकाश और अभिलाष थपलियाल जैसे कलाकारों का सहयोग है. यह सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2023 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).