देश

Telangana Election Results 2023: तेलंगाना में कांग्रेस की धमाकेदार जीत, खड़गे ने फतह के लिए राज्य की जनता का किया धन्यवाद

तेलंगाना में कांग्रेस ने धमाकेदार जीत हासिल की हैं. कांग्रेस में राज्य में 119 सीटों में बहुमत का 60 का आंकड़ा पार कर चुकी है. राज्य में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य की जनता का ट्वीट कर धन्यवाद किया है.

Telangana Election Results 2023: तेलंगाना में कांग्रेस की धमाकेदार जीत, खड़गे ने फतह के लिए राज्य की जनता का किया धन्यवाद
Mallikarjun Kharge Photo Credits: IANS

Telangana Assembly Election Results 2023:  तेलंगाना में कांग्रेस ने धमाकेदार जीत हासिल की हैं. कांग्रेस में राज्य में 119 सीटों में बहुमत का 60 का आंकड़ा पार कर चुकी है. राज्य में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने राज्य की जनता का ट्वीट कर धन्यवाद किया है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर विश्वास और भरोसा जताने के लिए मैं तेलंगाना के मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं. मैं उन सभी का भी धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने हमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में वोट दिया। ये चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे हैं, परंतु हमें विश्वास है कि हम मेहनत एवं दृढ़निश्चय से मज़बूती से वापसी करेंगे.

तेलंगाना में जीत के लिए  खड़गे ने राज्य की जनता का किया धन्यवाद:

कांग्रेस पार्टी ने पूरे दम ख़म के साथ इन चार राज्यों के चुनाव में भाग लिया. मैं अपने अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता .हूं वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा हमें इस हार से हताश हुए बग़ैर INDIA दलों के साथ, दोगुने जोश से लोक सभा चुनाव की तैयारी में लग जाना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).