All About Telecommunication Bill 2023: दूरसंचार विधेयक 2023 हंगामे के बीच लोकसभा में पेश, जानिए इस बिल में क्या-क्या हैं प्रावधान
केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में दूरसंचार विधेयक 2023 पेश किया, जो सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में अधिसूचित देशों या किसी व्यक्ति से दूरसंचार उपकरणों के उपयोग को निलंबित या प्रतिबंधित करने का अधिकार देता है. विधेयक के अनुसार, सरकार दूरसंचार उपकरण, दूरसंचार पहचानकर्ता और दूरसंचार नेटवर्क के संबंध में मानकों और अनुरूपता मूल्यांकन उपायों को अधिसूचित कर सकती है.