बॉलीवुड

Actress Tanuja Hospitalized: दिग्गज अदाकारा व काजोल की मां तनुजा की तबियत हुई खराब, अस्पताल में किया गया भर्ती

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और काजोल की मां तनुजा को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के चलते मुंबई के जुहू स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Actress Tanuja Hospitalized: दिग्गज अदाकारा व काजोल की मां तनुजा की तबियत हुई खराब, अस्पताल में किया गया भर्ती
Kajol (Photo Credits: Instagram)

Actress Tanuja Hospitalized: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और काजोल की मां तनुजा को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के चलते मुंबई के जुहू स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रविवार शाम को उन्हें अस्पताल लाया गया और आईसीयू में रखा गया है. सूत्रों के मुताबिक 80 वर्षीय तनुजा को उम्र संबंधी कुछ दिक्कतें आई थीं, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरी देखरेख में रखा गया है. Anup Ghoshal Death: नेशनल अवार्ड विजेता गायक-संगीतकार अनूप घोषाल का 78 वर्ष की आयु में निधन

हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. तनुजा ने हिंदी और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में एक शानदार करियर बनाया है. बहारें फिर भी आएंगी, ज्वेल थिफ, हाथी मेरे साथी और मेरे जीवन साथी जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा. वह अपने ग्लैमरस लुक और शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जानी जाती हैं.

उनके बीमार होने की खबर फैलते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है. हम भी तनुजा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.साथ ही इस खबर से संबंधित जैसे ही कोई अपडेट आता है आप तक जरुर पहुंचाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).